गर्भवती महिला को क्या क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 30th Apr 2019 : 20:13

गर्भवती महिलाओं को सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी, एक्सपर्ट्स से जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बिल्कुल परहेज करनी चाहिए...
गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. डॉक्टर इस बात पर जोर देते हैं कि गर्भावस्था के दौरान बच्चे और मां दोनों की सेहत पर काफी ध्यान देने की जरूरत है. इस समय खान-पान से लेकर सही वजन पर भी ध्यान देना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय महिलाओं को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट जैसे सभी न्यूट्रिशन शामिल करने चाहिए.

आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू, फलियां, अंजीर, कम फैट वाला दूध और डेयरी प्रोडक्ट शामिल कर सकती हैं.
विटामिन B12, आयरन, ओमेगा 3 और फोलेट के लिए फलियां, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और फिश खाएं.
बाजरा, रागी, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल और घी डाइट में शामिल करें.

फाइबर वाले ये फल खा सकते हैं

प्रेगनेंसी में ज्यादा फाइबर वाले फल खाने चाहिए. इसके लिए आप सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, जामुन, आड़ू और बेरीज खा सकती हैं. इन चीजों के सेवन से ब्लड शुगर और एनर्जी लेवल सही रहेगा. रोज सुबह नींबू पानी पीना भी आपके लिए अच्छा रहेगा.

प्रेगनेंसी में ज्यादा कैलोरी वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. इस समय जितना हो सके प्रोसेस्ड या पैकेज्ड फूड, अल्कोहल, ज्यादा कैफीन, आर्टिफिशियल स्वीटनर, कच्चा अंडा और कच्ची मछली खाने से बचें. एक समय बहुत सारा खाने की बजाए थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाएं और अपने मन से कोई भी दवा ना लें.

इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें.
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खाने में सलाद जरूर खाएं.
प्रेग्नेंसी में ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड नहीं खाना चाहिए.

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info